बहन की शादी के लिए घर आया था जवान, हुई दुर्घटना और मौत से पसरा सन्नाटा

रामनगर भारतीय सेना में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना के कारण उपचार के दौरान मौत हो गयी। छोई खुशालपुर निवासी भारतीय सेना के जवान आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने घर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए छुट्टी आया हुआ था 11 अप्रैल को घर के किसी काम से वह रामनगर जा रहा था।

तभी आनंद की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया आनन फानन में आंनद को हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

जहां स्वस्थ न होने पर भारतीय सेना ने एयर एम्बुलेंस के जरिये मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में आनन्द को भर्ती कराया। जहां जावन ने   ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली आनंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

More From Author

नैनीताल की पार्किंगों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

तय हो गई सीट, सीएम धामी यहां से लड़ेंगे उपचुनाव