मवेशी को चराने गया युवक डूबा नदी में

कन्नौज के मेहंदीघाट के पास अपनी मवेशी लेकर गंगा नदी पार कर रहा युवक गहरे पानी में जाने से डूबा। गोताखोरों की टीम तलाश में सुबह से करीब 4 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं मिला युवक का शव पुलिस प्रसाशन अभी भी तलाश में जुटा रोज की तरह आज भी सुबह युवक अपने घर के मवेशी को चराने के लिए निकला और मेंहदी घाट के पास को मवेशी लेकर गंगा नदी पार कर रहा युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया युवक को डूबता देख लोगों ने मामले की सूचना मेंहदीघाट चौकी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बख्शीपुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय अरविंद पुत्र जयराम जो कि अपने मवेशी लेकर गंगा नदी पार कर रहा था।

यह भी पढे़ं-उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। युबक के डूबने सूचना जैसी ही परिजनों को परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही पुलिस लगातार सुबह से ही गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई पता नही चल सका।

More From Author

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह का अल्मोड़ा दौरा

केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी पर पीएम मोदी ने जताया दुख