सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बागेश्वर जिले से दुखद खबर है। यहां छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एक दिन पहले छुट्टी पर घर आया था और इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर के ग्राम रैखोली निवासी 26 साल का धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत सेना में तैनात था । धर्मेंद्र सिंह रावत शनिवार को अपने दोस्त सूरज कुमार के साथ बाइक पर बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़े- पुष्कर सिंह धामी बोले- जल्द बुलाएंगे विधानमंडल दल की बैठक

इसी दौरान अल्मोड़ा ताकुला मोटर मार्ग पर डोटियाल गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मेंद्र सिंह रावत की मौत हो गई जबकि उनका साथ ही सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

More From Author

उत्तराखंड में बीच सड़क पर एंबुलेस से टकराई तेज रफ्तार कार

ITBP के ट्रेनी कमांडो की नदी में डूबने से मौत