कोविड की थर्ड वेव की आशंका के चलते UP गवर्मेंट वर्कर्स को देगी भरण-पोषण भत्ता

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखकर थर्ड वेव आने की संभावना है इसी  बात को ध्यान में रखकर यूपी के सीएम योगी सरकार ने असंगठित सेक्टर के वर्कर्स को भरण-पोषण भत्ता देने की घोषणा की है।

आज यूपी गवर्मेंट 2 करोड़ वर्कर्स को भरण-पोषण भत्ता देगी। जिसके फर्स्ट फेज़ में सीएम योगी 1-1 हजार रूपये वर्कर्स के आकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। दिसंबर से मार्च तक 5-5 सौ रूपये का अलाउंस दिया जाएगा। इस भत्ते में वर्कर्स को कुल 2 हजार रूपये दिए जाने हैं जिसकी 1-1 हजार रूपये की 2 किश्तें दी जाएंगी।

यह भी पढे़ं-CM धामी की टैबलेट वितरण घोषणा का आज देहरादून से हुआ शुभारंभ 

5 करोड़ से आधिक वर्कर्स हैं रजिस्टर्ड

जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य के 5 करोड़ 90 लाख 8 हजार 745 रजिस्टर्ड वर्कर्स में से 3 करोड़ 81 लाख 60 हजार 725 ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड असंगठित वर्कर्स हैं तथा 1 करोड़ 27 लाख 48 हजार 20 बीओसीडब्लू बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड वर्कर्स है। इन्हीं वर्कर्स में से 2 करोड़ लोगों के अकाउंट में भरण पोषण भत्ता स्टेट गवर्मेंट द्वारा ट्रांस्फर किया जाएगा।

अंजली सजवाण

 

More From Author

CM धामी ने विकासनगर में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

आप पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे पर