नैनीताल में आज उत्तराखंड राज्य विधुत संविदा कर्मचारी संगठन कर्मचारी 12वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन में विधुत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांग स्थानीय विधायक के माध्यम से सरकार के सम्मुख रखी।
इस दौरान कर्मचारियों ने कहा उन्हें एएसआई सुविधाएं प्रदान करने के ही संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने के साथ ही अकास्मिक निधन पर 10 लाख ₹ की आर्थिक सहायता देने के साथ ही उक्त व्यक्ति के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।
यह भी पढे़ं-बिजली कनेक्शन पाने को दर- दर की ठोकरे खा रहा युवक
प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने कहा राज्य विधुत संविदा कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी लंबित मांगो के लेकर धरना प्रदर्शन करते आए है लेकिन उनकी सुध नही ली गई अब प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्हें काफी अपेक्षाए और उम्मीदें है कि वे उनकी मांगो का निराकरण अवश्य करेगे।

