उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

 उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर पौड़ी से आ रही है। यहां चंद्रबदनी से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा राजमार्ग स्थित पौड़ी तिराहे के पास हुआ है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई । कई लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजमार्ग स्थित पौड़ी तिराहे पर चंद्रबदनी मंदिर से दर्शन कर लौट रहें श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। चालक दिनेश सिंह ने बताया तिराहे के निकट अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण गाड़ी खाई में गिरने वाली थी।

यह भी पढ़ें- कशीपुर में पुलिस ने नशे के कारोबारी दबोचे

चालक ने सूझबूझ से आनन-फानन में गाड़ी को पहाड़ी से टकरा दिया। और सड़क पर पलटा दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में दुर्घटना में एक वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान 70 वर्षीय वसंत लाल व 32 वर्षीय दीपक कुमार के रुप में हुई।

 

 

More From Author

ऋषिकेश में 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

यशपाल आर्य ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार