Virat-Anushka: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हैं, और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस दौरान उन्होंने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को सुना।
मंगलवार को यह स्टार कपल वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं.
सादगी ने जीता सबका दिल
कपल ने आश्रम में बेहद साधारण कपड़ों में नजर आकर सभी का दिल जीत लिया। विराट और अनुष्का ने किसी वीआईपी ट्रीटमेंट की बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को सुना। सोशल मीडिया पर उनकी सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ हो रही है।
अनुष्का की तुलसी माला की चर्चा
हाल ही में जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहाँ अनुष्का के गले में तुलसी की माला ने सबका ध्यान खींचा। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले साधकों के लिए यह माला पहनना अनिवार्य होता है।
क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली जल्द ही आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240 रन बनाए थे।
Read more:- Premanand Maharaj जी से मिलने पहुचें विराट और अनुष्का, एक्ट्रेस हुई इमोशनल

