क्या होते है
ग्रीन पटाखे?
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति दी है। ये अनुमति 18 से 21 अक्टूबर 2025 तक के लिए लागू रहेगी।
कोर्ट ने साफ कहा है कि ग्रीन पटाखे सिर्फ सुबह 6-7 और रात 8-10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि
ग्रीन पटाखे
होते क्या हैं...?
ये ऐसे पटाखे होते हैं जो कम प्रदूषण करते हैं और कम शोर करते हैं।
नॉर्मल पटाखों में बैरियम नाइट्रेट, पोटैशियम क्लोरेट जैसे हानिकारक केमिकल्स होते हैं।
ग्रीन पटाखों में इन खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता या बहुत कम होता है।
इनसे 30% तक कम धुआं और हानिकारक गैसें निकलती हैं।
असली ग्रीन पटाखों की पहचान CSIR-NEERI के QR कोड या ग्रीन लोगो से होती है।
असली ग्रीन पटाखों की पहचान CSIR-NEERI के QR कोड या ग्रीन लोगो से होती है।
QR कोड स्कैन करके आप चेक कर सकते हैं कि पटाखा असली ग्रीन है या नहीं।