योगी के 18 मंत्री संभालेंगे मंडलों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में हर कैबिनेट मंत्री को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी है। सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात किया गया है। सभी मंत्री जिलों में जाकर कानून व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।  15 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने ने निर्देश दिए है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें :- खेल मंत्री संदीप सिंह पहुंचे अंबाला

आगरा – केशव प्रसाद मौर्य, वाराणसी – ब्रजेश पाठक, मेरठ – सूर्य प्रताप शाही, लखनऊ – सुरेश खन्ना, मुरादाबाद – स्वतंत्र देव सिंह, झांसी – बेबी रानी मौर्य, अलीगढ़ – चौधरी लक्ष्मी नारायण, चित्रकूट धाम – जयवीर सिंह, गोरखपुर – धर्मपाल सिंह, बरेली- नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मिर्जापुर – भूपेंद्र सिंह, प्रयागराज-अनिल राजभर, कानपुर – जितिन प्रसाद, देवीपाटन – राकेश सचान, अयोध्या- अरविंद शर्मा, सहारनपुर- योगेंद्र उपाध्याय, बस्ती – आशीष पटेल, आजमगढ़- संजय निषाद।

More From Author

सड़क दुर्घटना में एसडीएम घायल, ड्राइवर की मौत

अक्षय कुमार की नई फिल्म में दिखेंगी राधिका मदान