आक्रोश की ज्वाला में धधकता नैनीताल
नैनीताल में बीती रात इस घिनौने अपराध की जानकारी सामने आते ही हिन्दू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी के विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने की बात सामने आने के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। कोतवाली के समीप प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाज़ी की और तोड़फोड़ की। आज सुबह से ही नैनीताल का पूरा बाज़ार बंद रहा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी के घर की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
हिंदू संगठनो में आक्रोश
हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके घर को गिराया जाए। इसी बीच नगर पालिका नैनीताल ने आरोपी के घर पर अतिक्रमण का नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें तीन दिन के भीतर कागज़ात दिखाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हांलांकि, फिलहाल नैनीताल में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

