उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू ने दर्ज की बंपर जीत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की मतगणना जारी

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना अभी भी जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा आज गुरुवार को खुलना तय हुआ था। वहीं 89 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 15,024 कार्मिक मतगणना में जुटेंगे, जबकि 8926 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू ने दर्ज की बंपर जीत

 

अल्मोड़ा से ताकुला की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू मिनाक्षी आर्या ने पुन: अपनी राजनीतिक शक्ति का उम्दा प्रदर्शन किया है। मिनाक्षी आर्या ने सुनाडी क्षेत्र पंचायत सीट पर अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी को 170 मतों से हराकर सुनाडी क्षेत्र पंचायत सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। मिनाक्षी आर्या वर्तमान में भी ब्लॉक प्रमुख पद पर कार्यरत हैं और इस बार भी उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं अपनी बंपर जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश उनके कार्यों पर जनता के भरोसे की मुहर है। उनकी जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पटाखे फूटे, मिठाइयां बांटी गईं और जयकारे गूंजे। यह जीत सिर्फ एक चुनावी विजय नहीं, बल्कि सत्ता में उनके प्रभाव और जनसमर्थन की नई पुष्टि भी है। अब सभी की नजरें ब्लॉक प्रमुख पद के अगले चुनाव पर टिकी हैं, जिसमें एक बार फिर मिनाक्षी आर्या की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की अनोखी पहल, मसूरी में आने वाले सैलानियों के लिए रजिस्‍ट्रेशन जरूरी….चेक प्वाइंट पर होगा सत्यापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की समस्या बढ़ी, दून-अमृतसर वोल्वो सेवा हुई स्थगित…..दिल्ली के लिए मशक्कत जारी