उत्तराखंड में थमा पंचायतों का चुनावी शोर, मतपेटियों में कैद हुआ 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य….वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे

उत्तराखंड में थमा पंचायतों का चुनावी शोर

 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चुनावी शोर बीते 28 जुलाई की शाम 5 बजे थम गया। बीते 28 जुलाई सोमवार की सुबह 8 बजे से उत्तराखंड के 40 विकासखंडों के 4709 मदतान केंद्रों में बारिश के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितिय चरण के मतदान शुरु हुए, बाहर बरस रही बारिश के साथ-साथ सभी मतकेंद्रों में मत भी बरसे। वहीं उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य फिलहाल मतपेटियों में बंद है, जो कि गुरुवार 31 जुलाई को खुलेगा।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अपनी तैयारी की रफ्तार बढ़ा दी है। वहीं, द्वितिय चरण के मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में 70 प्रतिशत मतदान होने का आंकड़ा जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस 70 प्रतिशत मदतान में 65.50 प्रतिशत पुरुष मतदाता जबकि 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता सम्मिलित हैं। वहीं उत्तराखंड में द्वितिय चरण के मतदान के लिए कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। उत्तराखंड चुनाव आयोग का कहना है कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे वेबसाइड के माध्यम से भी जारी करे जाएंगे।

 

मतपेटियों में कैद हुआ 32,580 प्रत्याशियों का भाग्य

 

उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में मतदान बारिश के साथ शुरु हुए, हालांकि, बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। वहीं कई मतदान केंद्रों में दिनभर ही भारी संख्या में मतदाताओं का तांता लगा रहा, न सिर्फ उत्तराखंड के पर्वतीय बल्कि राजधानी देहरादून, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में भी भारी मात्रा में मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17,829 और दूसरे चरण में 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है, जिनके भाग्य का फैसला कल गुरुवार 31 जुलाई को होगा। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बीते वर्ष 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस वर्ष यह आंकड़ा कुछ नीते की ओर जाने का अनुमान है।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

चमोली में द्वितीय चरण के मतदान के लिए 431 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

सोशल मीडिया से मचा बवाल, अभद्र टिप्पणी से भड़के डॉक्टर….OPD का किया बहिष्कार मरीज परेशान