उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के मतदान जारी
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज गुरुवार को प्रदेश के 89 विकासखंडों में प्रथम चरण के मतदान सुबह 10 बजे से शुरु हो चुके हैं। आज जहां 5823 पोलिंग बूथ पर 26 लाख से भी अधिक मतदाता अपने मताधइकारी का उपयोग करेंगे, तो वहीं आज प्रथम चरण में 17 हजार से अधिक प्रत्याशियों का भाग्य मतदान पेटियों में कैद होने वाला है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी ग्रामीणों के साथ-साथ तमाम राजनीतिक चेहरे भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज स्थित बूथ पर पहुंची और अपने मत का प्रयोग किया। वहीं इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी थी। यहां उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण जागरूक मतदाताओं की सहभागिता से ही संभव होता है।
पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
उत्तराखंड में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अपने गांव की सरकार चुनने को सुबह से ही घर-गृहस्थी का कामकाज छोड़ महिलाएं मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में दिखाई दीं। हालांकि, मतदान के शुरुआती घंटों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाओं की भागीदारी कहीं अधिक रही, लेकिन अब धीरे-धीरे महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और वे अपना मत दे रही हैं।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

