उत्तराखंड में मौसम का बदलता मिजाज, बारिश और बर्फबारी बिगाड़ेगी साज….इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड का मौसम अब करवट बदलने लगा हैं जहां बीते दिनों में राज्य पर कड़क धूप का डेरा जमा हुआ था तो वहीं बीते शनिवार को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आई है। यूं तो राज्य में पिछले काफी समय से तापमान समान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था, लिहाजा पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण राज्य के मैदानी इलाकों तक ठंड बढ़ गई है। राज्य के विंटर पर्यटक स्थलों में पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. बर्फबारी होने के बाद कल रविवार को औली में पर्यटकों ने स्नो स्कूटर और स्कीईंग का भी लुत्फ उठाया। वहीं पर्यटकों के भारी संख्या में आने से कारोबारियों में भी खुशी छाई हुई है, दूसरी ओर पहाड़ों की बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बिखेर दी है। देहरादून के चकराता लोखंडी में भी जमकर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुँच रहे हैं. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ ऊंचाई वाले जिलों में बारिश के आसार जताए हैं वहीं आगामी दिनों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

 

 

राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश की संभावना भी जताई गई है, हांलांकी देहरादून में आज ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादल नजर आएंगे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाली 19 और 20 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में वर्षा और बर्फबारी के आसार नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 20 फरवरी को देहरादून सहित पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड की नन्हीं बिटिया ने झटता स्वर्ण पदक….मात्र 8 वर्ष है हर्षिका रिखाड़ी की उम्र

उत्तराखंड सरकार का छात्रों को तोहफा, निशुल्क ले सकेंगे NEET CLAT और IIT कोचिंग….मात्र देनी होगी प्रवेश परिक्षा