उत्तराखंड में वक्फ संशोधन बिल का भूचाल
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश हो गया है। इस विधेयक पर सदन में चर्चा चल रही है और वहीं विपक्ष ने भी इसपर चर्चा के लिए 12 घंटे की मांग की। मगर सरकार ने सिर्फ 8 घंटे का समय तय किया है। लेकिन वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत भी गरमा गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि जिसके लिए बिल लाया जा रहा है वहीं इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह बिल वक्फ की अवधारणा को कुचलने वाला बिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा बोल रही है कि उन्होंने अपने सहयोगी दलों को मना लिया है और यह पास होगा लेकिन कांग्रेस का जिन बिंदुओं पर विरोध है उसका विरोध विपक्ष करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिल में कोई खामी नहीं होती तो फिर जेपीसी को क्यों सौंपा गया था कहीं कुछ तो खामियां इस बिल में है तभी जेपीसी को सौंपा गया था।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

