कैंची धाम में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत, भवाली पुलिस ने शुरू की जांच

कैंची धाम में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

शुक्रवार की रात कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली चलने की घटना हादसा थी या किसी साजिश का हिस्सा।

कैंची धाम में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली; जांच में पुलिस जुटी

कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार देर रात बेतालघाट निवासी 39 वर्षीय आनंद सिंह की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत कैंची धाम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि जिस बंदूक से गोली चली है, वह लाइसेंसी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

Champawat : एक किलो 970 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार 

Ayodhya Diwali 2025

Ayodhya Diwali 2025: 26 लाख दीयों से सजेगा सरयू का घाट, गिनीज रिकॉर्ड की तैयारी पूरी