देहरादून में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक साल तक दुष्कर्म
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 15 साल की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, इस घटना के सामने आने से पूरे शहर में हलचल मच गई है। दरअसल पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिक शहर के ही एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौं की छात्रा है और आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। जानकारी के अनुसार दोनों किशोरों में बातचीत होती रहती थी, दोनों का घर भी आसपास है लिहाजा दोनों छात्र एक साथ स्कूल भी आया जाया करते थे। आरोप है कि किशाोर नाबालिक को अक्सर स्कूल से ही इधर-उधर घुमाने ले जाया करता था और इसी बीच छात्र ने नाबालिक किशोरी से एक साल तक कई बार दुष्कर्म भी किया। इधर जब कुछ समय पहले छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उन्हें पता चला कि छात्रा छह माह की गर्भवती है तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने जब छात्रा से इस बारे में पूछा तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों द्वारा संपूर्ण मामला जानने के बाद गुरुवार शाम को परिजन नेहरू कालोनी थाना पंहुचे जहां उन्होंने किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। वहीं थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपित किशोर की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपित किशोर को हिरासत में लिया, जहां से किशोर छात्र को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

