भारत-पाकिस्तान मैच के बीच उत्तराखंड में फायरिंग, नई टिहरी में तीन राउंड गोलियां चलने से सनसनी

भारत-पाकिस्तान मैच के बीच उत्तराखंड में फायरिंग

 

एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, लेकिन इसी बीच उत्तराखंड के नई टिहरी से सनसनीखेज घटना सामने आई। रविवार देर रात ई-ब्लॉक कलेक्ट्रेट क्षेत्र में एक शख्स ने मैच के दौरान तीन राउंड गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

 

तीन खाली, एक जिंदा कारतूस बरामद, सरकारी कर्मी की संलिप्तता की आशंका

 

नई टिहरी में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फोरेंसिक जांच में स्पष्ट हुआ कि चली हुई एक गोली करीब 150 मीटर दूर स्थित एक बिल्डिंग की पानी की टंकी में लगी। रविवार रात हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में किसी सरकारी कर्मी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। एसपी और जांच टीम ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।


लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

IND VS PAK

IND VS PAK Asia cup 2025 : भारत ने पाकिस्तान को चौंकाया, सिर्फ 7 गेंद पहले हासिल की धमाकेदार जीत!

PM Modi Arunachal Pradesh Visit

PM Modi Arunachal Pradesh Visit: कठिन विकास कार्य को हाथ नहीं लगाना कांग्रेस की ‘पुरानी आदत’ है: मोदी