राजधानी देहरादून में सौ रुपये पार पहुंचे पेट्रोल के दाम

पेट्रोल-डीजल के दामों पर आग लग गई है। राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है। कल को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने कल पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। गुरुवार को देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 100 .19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़े-

वहीं पिछले 11 दिनों में देहरादून में पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में छह रुपये से ज्‍यादा की बढ़त दर्ज की गई। विगत 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल 94.15 रुपये तो डीजल 87.50 में मिल रहा था। 31 मार्च तक पेट्रोल की कीमतों में 6.42 तो डीजल में 6.39 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

More From Author

उत्तराखंड: जनता इंटर कॉलेज के दो शिक्षक शराब पीकर छात्राओं के कमरे में घुसे

देहरादून-लच्छीवाला टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से बढ़ेंगे रेट