स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जोड़े हाथ…..दिए इन बिंदुओं पर निर्देश

स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान

 

 

 

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने व उनके लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने अहम कदम उठाए हैं। दरअसल, बीते गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मुलाकात के लिए अपना समय दिया था, लेकिन कुछ वरिष्ठ नागरिकों की समस्या सुनने व निरस्तारण करने की वजह से उन्हें 15 मिनट का विलंब हो गया। लिहाजा बैठक में पंहुचते ही जिलाधिकारी सविन बंसल स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान दिखाते हुए सामाजिक मूल्यों के आगे नतमस्तक हुए व हाथ जोड़कर बैठक में विलंब से पंहुचने पर क्षमा भी मांगी। बहरहाल, आसन ग्रहण करते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों की समस्याओं का मौके पर ही एक-एक कर निस्तारण शुरू कर दिया। इस क्रम में जिलाधिकारी बंसल ने सर्वप्रथम तो सेनानियों के उत्तराधिकारियों को स्मार्ट सिटी की स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों में निश्शुल्क यात्रा का आदेश जारी कर दिया। वहीं साथ ही 100 वर्गमीटर भूमि के आवंटन को लेकर भी जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाई।

 

 

 

 

दिए इन बिंदुओं पर निर्देश

 

 

 

 

स्वतंत्रता सेनानियों संग मुलाकात बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल निर्देश देने में यहां भी नहीं रुके। बैठक में जब जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में यह मामला आया कि साल 2021 में सेनानियों के उत्तराधिकारियों की पेंशन में वृद्धि करी गई थी, परंतु एरियर का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। तो जिलाधिकारी बंसल ने तत्काल प्रभाव से मुख्य कोषाधिकारी को अविलंब एरियर का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों को राहत देते हुए भी निर्देश देते हुए कहा कि दून अस्पताल जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले अस्पतालों में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर खोले जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए स्टाफ की भी अतिरिक्त तैनाती की जाए।

 

 

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर बने बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ता दबाव….अधिक बिल देख उड़ रहे लोगों के होश

उत्तराखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग, स्वच्छता में नगरपालिका मसूरी ने मारी बाजी….योजनाबद्ध स्वस्छता व्यवस्था का है फल