हरिद्वार में किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में बाजपुर कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे किसान

हरिद्वार में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज

 

हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस के द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में भाकियू के आक्रोशित किसानो कोतवाली के गेट पर दरी विछाकर सांकेतिक धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा किसान अपनी जायज मांगों को लेकर देहरादून ऊर्जा भवन का घेराव करने के लिए जा रहे थे। हरिद्वार बहादराबाद के टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज किया गया जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। उन्होंने कहा किसान अपनी जायज मांगौ को लेकर जा रहे थे। जिसमें हमारी सबसे पहली मांग है उत्तराखंड में हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हमारे किसानों के ट्यूबल बिल माफ किए जाएं। सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, किसान इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर ना लगाय जाए। गन्ने का भुगतान 375 में प्रति कुंतल दिया जा रहा है जिसमें किसानों का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है इस बार सरकार द्वारा किसानों का गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुंतल नहीं दिया गया तो आगे से किसान गन्ना लगाना बंद कर देंगे। वही किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करते हुए देहरादून के ऊर्जा भवन का घेराव करने के लिए जा रहे थे सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा हरिद्वार के टोल प्लाजा पर किसानों ऊपर बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया जिसका हमारे द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है किसान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों द्वारा अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए आज कोतवाली के गेट पर सांकेतिक धरना दिया गया है जैसे ही हमारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकट का आदेश आएगा तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।

More From Author

आईआईटी रुड़की ने बनाया हाई-इको उपकरण,अब बाढ़ और जलजनित रोगों का समय रहते होगा अंदाज़ा…बाढ़ और स्वास्थ्य संकट से निपटने में मिलेगी मदद

हरक सिंह रावत का सनसनीखेज़ आरोप, खनन माफियाओं से बनी बीजेपी की 30 करोड़ की FD पर सियासत गरमाई