यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक

यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में शासन ने बल‍िया के डीआइओएस को न‍िलंबित कर द‍िया गया है। इस पूरे मामले की जांच शासन के निर्देश पर फौरन एसटीएफ ने शुरु कर दी है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला का कहना है क‍ि इस मामले के दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

 

बदायूं में परीक्षा रद्द कर दी गई, परीक्षा रद्द होने का निर्देश दोपहर डेढ़ बजे उस वक्त आया जब निरीक्षक कक्षा में पहुंच चुके थे और परीक्षार्थी गेट पर आ गए थे।

पेपर लीक होने के बाद अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त

अलीगढ़ में प्रश्नपत्र लीक होने पर परीक्षार्थियों ने कहा कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर आकर परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिली। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि परीक्षा की तिथि बोर्ड से जल्द ही घोषित की जाएगी। अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा निरस्त होने की खबर मिलने पर छात्राएं मायूस हो गईं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कल से शुरू

पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

अखि‍लेश यादव ने यूपी बोर्ड 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्‍नपत्र लीक होने के मामले में बोला हमला

स्टोन क्रेशर संचालन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक