उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा कल से शुरू

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षाएं कल यानी 28 मार्च से शुरू होने जा रही हैं, सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासन ने भी परीक्षा केंद्रों से सौ गज की दूरी तक धारा 144 लागू कर शिक्षा विभाग को परीक्षा के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया है। इस बार हाईस्कूल में 129785 छात्र की परीक्षा देंगे, जिसमें 1,27,414 परीक्षार्थी संस्थागत और 2,371 परीक्षार्थी व्यक्तिगत हैं. वहीं, इंटरमीडिएट में संस्थागत 1,10,204 और व्यक्तिगत 2,966 कुल 113170 परीक्षार्थी शामिल होंग।

यह भी पढ़े-बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश में उठाया बोटिंग का लुत्फ

कल से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पाली में शुरू होंगी. प्रथम पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, वहीं, द्वितीय पाली शाम 2 से 5 बजे तक होगी. परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा पूरी तैयारी की गई है और कोई भी इलेक्ट्रिकल उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है. विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 25 अप्रैल से मूल्यानंकन का काम शुरू होगा, जो 9 मई तक चलेगा.

More From Author

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिव्य प्रेम सेवा मिशन के समारोह में हुए शामिल

उतराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान लागू होगी धारा 144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *