3 दिन तक 9 वर्षीय मूक बधिर मासूम के साथ दरिंदगी करता रहा पडोसी, परिजनों ने भेजा हवालात

देहरादून से एक घिनौना मामला सामने आया हैं जहां एक पड़ोसी युवक की घिनौनी करतूत का पर्दाफाश हुआ है। युवक पिछले तीन दिनों से लगातार 9 वर्षीय मूक बधिर नाबालिग से कर रहा था दुष्कर्म।

नाबालिक से करी घिनोनी हरकत

 

 

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 9 साल की मूक बधिर बेटी के साथ हुए कुकर्म की घटना की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है, काम पर जाने से पहले वह अपनी बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। बीते शनिवार को जब महिला काम पर थी, तब उसकी जेठानी ने फोन करके बताया कि उनके पड़ोसी राहुल ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया है। यह सुनकर महिला होश उड़ गए और , महिला के जेठानी ने उसे यह भी बताया कि पूरी घटना उनके बच्चों के ताऊ ने देखी थी।

परिजनों ने भेजा हवालात

 

 

घटना के बाद बच्ची के ताऊ व अन्य पड़ोसियों ने आरोपी राहुल को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला के घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने इशारों में बताया कि राहुल ने उसके साथ गलत काम किया है , और यह भी बताया कि आरोपी पिछले तीन दिनों से उसके साथ ऐसा कर रहा था। परिजनों और की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व पूरी घटना को जानकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करके आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

 

 

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

More From Author

सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर: सितंबर में खुदरा महंगाई दर 5.49% पर पहुंची

एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट की शुरुआत: पीएम मोदी ने भारतीय टेक्नोलॉजी की वैश्विक पहचान की चर्चा की