पेसिंल मांगने पर मां मारती हैं. मैं क्या करूं? नन्ही बच्ची ने बढ़ती महंगाई पर PM MODI को लिखा पत्र

देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर 6 साल की मासूम हुई परेशान और लिखा प्रधानमंत्री MODI को पत्र .यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की कृति ने महंगाई के कारण हो रही ‘कठिनाई’ के बारे में पत्र लिखा -‘प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं. मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है. यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है. और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब मेरी मां मुझे पेसिंल मांगने पर मारती हैं. मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं. हिंदी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.

कृति के पिता विशाल दुबे ने कहा कि यह मेरी बेटी के मन की बात है. क्योकि उसकी मां ने  उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा था इसलिए उसने पत्र लिखा.

छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस छोटी बच्ची के पत्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला. उन्होंने कहा, “मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं

वहीं सोशल मीडिया पर कृति दुबे की यह चिट्ठी चर्चा का विषय बनी रही.

More From Author

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक हादसा ,पहाड़ी से बोल्डर गिरने से महिला की मौत

उर्फी जावेद का बोल्ड लुक पहनी धागे से बनी ड्रेस धगी