पेट्रोल और डीजल के बाद सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के साथ ही अब वाहनों में सीएनजी भरवाना भी महंगा होता जा रहा है। सीएनजी के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 2 दिनों से  सीएनजी 5 रुपये महंगी हो चुकी है। लगातार बढ़ते दामों से वाहन सवारों की जेब भी ढीली हो रही है।

वहीं पेट्रोल और डीजल पिछले एक हफ्ते में करीब 8 रुपए महंगा हुआ है। हरिद्वार में सीएनजी के फिलहाल दो ही पंपिंग स्टेशन है। पहला रानीपुर झाल के समीप और दूसरा शहर में रोडवेज बस अड्डे के पास है।

यह भी पढ़ें- डाट काली से मोहंड के बीच दूर होगी दशकों पुरानी परेशानी

पेट्रोल और डीजल के दामों के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। आज हरिद्वार में सीएनजी 85रुपये प्रतिकिलो ग्राम तक पहुंच गई। वहीं दिल्ली से हरिद्वार आए यात्री ने बताया कि दिल्ली के मुकाबले हरिद्वार में लगभग ₹21 महंगी मिल रही है सीएनजी।

More From Author

पर्यटन सीजन को लेकर एक्शन मोड में संबंधित विभाग

आमपोखरा रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कम्प