मांस कारोबारियों के साथ पुलिस की बैठक

जसपुर में दो दिन पूर्व NH 74 पर संदिग्ध मांस फेकने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रसाशन भी सतर्क हो गया है। जिसमें उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जसपुर कोतवाली परिसर में जसपुर क्षेत्र के सभी मांस कारोबारियों के साथ बैठक की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि हाइवे पर मांस फैकने के विवाद को लेकर बैठक की गई है जिसमे क्षेत्र में अवैध कटान ना होने पर जोर दिया गया।

बिना लाइसेंस के कोई भी मीठ का कारोबार नहीं करेगा कोई भी अवैध कटान ओर बिना लाइसेंस के मीठ बेचता हुआ पाया गया उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में पीएम मोदी और शाह से मिले सीएम धामी

वहीं उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मांस फैकने के विवाद में दो लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है और कुछ लोगों के नाम ओर सामने आ रहे है उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्यवाही की जा रही है।

More From Author

आमपोखरा रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कम्प

जागेश्वर विधायक मेहरा ने मां से लिया आर्शीवाद, मन्दिर की पूजा अर्चना