कॉर्बेट गांव के ग्रामीणों ने कालाढूंगी विधायक भगत को सौंपा ज्ञापन

 विधायक बनने के बाद पहेली बार कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कॉर्बेट ग्राम छोटी हल्द्वानी के बूथ

संख्या 47 में एक बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं कुछ समस्याओं का विभागीय अधिकारियों को फोन कर मौके पर निस्तारण भी किया।

 वहीं भगत ने पूरी कालाढूंगी विधानसभा की जनता का प्रचंड बहुमत से जीत के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा की महिलाओं ने बीजेपी को इस बार भारी मत देकर विजय बनाया।

यह भी पढ़ें- टिहरी के बूढ़ाकेदार में मैक्स वाहन खाई में गिरा

 वहीं कॉर्बेट ग्राम समिति के सदस्यों ने विधायक भगत को ज्ञापन सौंपा और कहा कार्बेट ग्राम छोटी हल्द्वानी जिम कार्बेट के गांव के नाम से सारे विश्व में प्रसिद्ध है वही कालाढूंगी वन क्षेत्र में जंगल सफारी प्रारंभ की जाए जिससे कालाढूंगी के स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

More From Author

जागेश्वर विधायक मेहरा ने मां से लिया आर्शीवाद, मन्दिर की पूजा अर्चना

भाजपा की 42वीं सालगिरह, देश भर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल