हल्द्वानी रामपुर रोड से आखिरकार पकड़ा गया खूंखार गुलदार

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा में झनकट शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। झनकट शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मे आज दिनदहाड़े लुटेरों ने तमंचा और चाकू की नोक पर 4 बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपए की लूट का अंजाम दिया है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वहीं लुटेरों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की रकम लेकर हुए फरार। सूत्रों के अनुसार लुटेरों की संख्या दो या दो से अधिक बताई जा रही है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मियों को बंधक से मुक्त कर जांच में जुटी।

लूट की सूचना पर एसपी क्राइम व एसडीएम खटीमा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही बैंक कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वही दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में हैं और बैंक कर्मचारियों में भी भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी रामपुर रोड से आखिरकार पकड़ा गया खूंखार गुलदार

इस मामले में खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि देशी कट्टा और चाकू की नोक पर लुटेरे बैंक ऑफ बड़ौदा के झनकट ब्रांच में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपए लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी आदि को खंगाला जा रहा है और आगे की जांच की जा रही है।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी का जनता दरबार फिर से होगा शुरू

हाईकोर्ट ने सिडकुल में श्रमिकों की छंटनी को बताया अवैध