फार्मा एक्सपो का आज हुआ उद्घाटन

हरिद्वार के उद्यमियों ने फार्मा इंडस्ट्री में भविष्य तराशने का प्रयास करते हुए उद्यमियों की संस्था सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत तरीके शुभारंभ हो गया है।

7 अप्रैल से विकास भवन में शुरू होने वाली इस प्रदर्शनी में देश की तमाम बड़ी फार्मा कंपनियों, फार्मा इंडस्ट्री में अवसर देखने वाले उद्यमियों के साथ ही फार्मा से जुड़े छात्र छात्राओं को इनवाइट किया गया है।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने सिडकुल में श्रमिकों की छंटनी को बताया अवैध

फार्मा एसोसिएशन के सन्दीप जैन और सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव राज अरोरा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे फार्मा इंडस्ट्री में व्यापार करने वाले उद्यमियों को सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएं। प्रदर्शनी के द्वारा नयी इंडस्ट्री स्थापित करने वाले उद्यमियों को सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह प्रदर्शनी 7 अप्रैल से शुरू होकर 9अप्रैल तक चलेगी।

More From Author

BJP के पूर्व प्रत्याशी रहे रविंद्र बजाए ने किया BJP महासचिव का समर्थन

अवैध कॉलोनियों पर HRD विभाग व जिला प्रशासन जल्द करेगा कार्यवाही