बिजली कनेक्शन पाने को दर- दर की ठोकरे खा रहा युवक

सरकारी विभागों में लापरवाही का आलम नया नहीं है कई मामलों में लापरवाही खुल कर सामने भी आ चुकी है। अब ताजा मामला बहादराबाद विधुत विभाग का है जहां एक व्यक्ति पिछले 7 महीनों से बिजली कनेक्शन पाने के लिये बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहा है। बहादराबाद सुमननगर छेत्र के निवासी सहदेव नेगी का आरोप है कि वो पिछले 7 महीनों से बिजली कनेक्शन पाने के लिये विभाग से गुहार लगा रहा है।

विधुत विभाग के जेई प्रीतम सिंह व लाइन मेन विकास कुमार से इस बाबत कई बार मिल भी चुका है और कनेक्शन के लिये जरूरी दस्तावेज भी जमा करा दिये है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई है साथ ही सहदेव नेगी का कहना है उसकी माता काफी बीमार रहती थी जिसके कारण डॉक्टर ने घर पर ही ओक्सिजन देने के लिये बोला था।

यह भी पढे़ं- सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

बिजली के अभाव में ये व्यवस्था नही बन पाई जिस कारण माता की भी मृत्यु हो गई और अब मानसिक तनाव के कारण खुद उसकी नोकरी भी छूट गई है और इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर दी है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसका संज्ञान नही लिया है।

More From Author

मलबे की सफाई न हुई तो यात्री नहीं कर पाएंगे घाटों का रूख

चाहे कुछ भी हो जाए 2027 में कांग्रेस से नहीं लड़ूंगा चुनाव: हरीश धामी