खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग गेहूं के उठान में देरी कर रहा है विभाग ने अभी तक दो हजार क्विंटल गेहूं का उठान नहीं किया है भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) ने कहा है कि 25 अप्रैल तक गेहूं का उठान नहीं किया गया तो वह आवंटन रद कर देगा राज्य में गेहूं का उत्पादन जरूरत से कम होता है।
राज्य सरकार को सस्ता गल्ला दुकानों के जरिये कार्डधारकों तक खाधान्न पहुंचाने के लिए एफसीआइ से हर माह राशन का उठान करना होता है तब समय सीमा के भीतर आवंटित खाद्यान्न का गोदामों से उठान न करने पर एफसीआई कोटे को रद कर देता है खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग मार्च में समय से कोटे का उठान नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें-शूटिंग मे लापता हुए शक्ति कपूर, क्रू मेंबर्स हुऐ परेशान
संभागीय खाद्य नियंत्रण की ओर से एफसीआई को पत्र भेजा गया। एफसीआई ने 25 अप्रैल तक हर हाल में गेहूं का उठान करने की समयसीमा तय की है। चेताया कि उठान नहीं हुआ तो आवंटन रद कर दिया जाएगा। इधर वरिष्ठ विपणन कृष्ण कुमार ने बताया कि समय रहते गेहूं का उठान कर लिया जाएगा।

