विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने महाविद्यालय भतरौजखान मे मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की

रानीखेत विधायक डॉ: प्रमोद नैनवाल ने सोमवार राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने वन्दना गीत प्रस्तुत किया।

यह भी पढे़ं- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल केदारनाथ दौरा

रानीखेत विधायक डाः प्रमोद नैनवाल ने राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान वार्षिकोत्सव समारोह में प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान के भवन, बीएससी कक्षा को इसी वर्ष सुचारू करने की घोषणा की। महाविद्यालय के सौंदर्यकरण के दो लाख रुपए देने घोषणा की।

 

More From Author

मंदिरों व मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

जसपुर नगर पालिका की बड़ी लापरवाही