सीएम धामी ने कैची मंदिर में की पूजा अर्चना

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन आम जनता की समस्याओं को सुना इसके उपरांत  सड़क मार्ग होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुचकर बाबा नीब करोरी महराज के दर्शन करते हुए ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश  की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढे़ं-जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा का व्यवस्थाओं का निरीक्षण लिया

प्रदेश में पर्यटन शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी  धामी ने कैंची धाम मंदिर में प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर आने जाने मे किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सरकार की प्राथमिकता से काम करेगी। इसके उपरांत वे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।

More From Author

पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपयों की क़ीमत का अवैध शराब समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

स्वास्थ्य मंत्री ने केदारनाथ के लिए डिजिटल एक्स रे व लैब का किया शुभारंभ