उत्तराखंड पुलिस मित्रता के साथ मानवत का भी परिचय दे रहे

सेवा सुरक्षा के बाद मित्र पुलिस की भूमिका निभा रही है। उत्तरकाशी पुलिस उत्तराखण्ड के प्रमुख धाम यमनोत्री मे उत्तराखंड पुलिस के जवान मित्रता के साथा मानवता का परिचय भी दे रही है। इसी कड़ी मे आज यमुनोत्री धाम राष्ट्रीय राजमार्ग रानाचट्टी के पास को यमुनोत्री धाम मार्ग रानाचट्टी मे लैंडस्लाइड होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया था।

जहां पर एन0एच0 की टीम मार्ग को सुचारू करने हेतु लगातार कार्य कर रही है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसार मौके पर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस जवान भी लगातार ड्यूटीरत है।

यह भी पढे़ं- हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए संगतों का पहला जत्था रवाना

आज सुरेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट एवं राजेंद्र नाथ, निरीक्षक यातायात उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम के साथ मानवता का परिचय देते हुए जो भी श्रद्धालु वहां पर भूखे, प्यासे रुके हुए थे एवं जो श्रमिक वहां पर कार्य कर रहे थे, उनके लिए पानी, बिस्किट आदि की व्यवस्था कर उन्हें वितरित किया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा पुलिस जवानों के इस कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

More From Author

AAP कार्यकर्ताओं ने चारधाम यात्रा अव्यवस्थाएं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

 प्रशासनिक टीम ने निर्माण रुकवाया कार्य