UGC NET December 2026 Registration: Application dates extended; check the new deadline

UGC NET December 2026 Registration: आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नई डेडलाइन

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार 2 से 4 नवंबर के बीच अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। वहीं, 87 विषयों के लिए यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

अगर अभी तक आप यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित तिथि में आवेदन नहीं कर पाएं, तो उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 31 अक्तूबर 2026 रात्रि 11:50 बजे तक एक्सटेंड कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवार अब बिना देरी करते हुए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन प्रोसेस पूर्ण कर लें|

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2026 के बीच ओपन की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे इन डेट्स के अंतगर्त ऑनलाइन संशोधन कर पाएंगे।

 

कैसे आवेदन फॉर्म भरें?

– सबसे पहले आप यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Latest News में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।

– फिर नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

– जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो अभ्यर्थी फॉर्म से संबंधित अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।

– फिर उम्मीदवार फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड कर लें।

– अब निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सेफ रख लें।

 

जनरल/ अनरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को 1150 रुपये और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है।

More From Author

Major action by the STF in Kashipur, Uttarakhand: Illegal international call center/digital exchange busted.

Uttarakhand-काशीपुर में STF का बड़ा एक्शन,अवैध इंटरनेशनल कॉल सेन्टर/डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़..

LIVE देखने के लिए टैप करें