ई-रिक्शा चोर गैंग का खुलासा, सरगना सहित 05 सदस्य गिरफ्तार

शाहजहाँपुर में विगत काफी समय से जनपद में नगर व देहात क्षेत्र से लगातार वाहनों की चोरी की शिकायते प्राप्त हो रही थी कि जनपद में ई-रिक्शा चोरी करने वाला एक गैंग सक्रिय है उक्त गैंग सवारी के रूप में ई-रिक्शा किराये पर लेते है।  रास्ते में किसी बहाने से कोल्ड ड्रिक अथवा किसी अन्य पेय पदार्थ में नशीली दवाई पदार्थ मिलाकर रिक्शा चालक को पिला देते है।

जिससे रिक्शा चालक को नशा हो जाता है तथा यह गैंग उसका ई-रिक्शा चोरी करके ले जाता है। ई-रिक्शा चालक घटना के काफी समय के बाद नशे की हालत में अकेला पुलिस को मिलता है। उक्त गैंग को शीघ्र ट्रेस कर उसकी गिरफ्तारी तथा उनके द्वारा चोरी किये गये ई-रिक्सों की बरामदगी हेतु शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एस0ओ0जी0 टीम को लगाया गया तभी पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है जब मुखबिर की सूचना पर उनके द्वारा नईबस्ती रेती से कुल 05 अभियुक्तों को अवैध असलहा सहित उनके कब्जे एवं निशादेही से एक किराये के गोदाम से कुल 13 ई-रिक्शा (चोरी के) बरामद किए गए है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त गण के कब्जे से कुछ नशीली दवाईयां भी बरामद हुई है जिनका प्रयोग रिक्शा चोरी करने में उनके द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम यात्रा पर आए तीन और श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

इस गैंग ने विगत 04 माह मे जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया है जनपद मे इस तरह की बढती घटनाओ पर त्वरित संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक, शाह0पुर द्वारा पुलिस टीमो को ग्राउन्ड लेवल पर मैनुअल इनपुट तथा टैक्नीकल इन्टेलीजेन्स एकत्र करते हुये उक्त गैंग को ट्रेस कर ई- रिक्शा चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में उक्त गैंग की लोकेशन ट्रेस कर उसके सरगना सहित सभी सदस्यो को काफी संख्या में चोरी के ई-रिक्शों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

More From Author

घोड़े-खच्चरों की मौत पर भड़क उठे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

छेड़खानी से शुरू हुआ विवाद, बाद में पथराव और फायरिंग तक पहुंचा मामला