उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा ,नदी में बह गई कार, 9 लोगों की मौत

उत्तराखंड के रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. ढेला नदी में पर्यटकों से भरी कार बह गई. इस हादसे में 9 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक लड़की को सुरक्षित जिंदा बचा लिया गया है.

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरु किया. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी से 9 लोगों के शव बरामद किए, जबकि एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया. यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे रामनगर कोटद्वार रोड पर स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन की है.

जानकरी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे और आर्टिगा गाड़ी में सवार होकर उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने निकले थे. तभी अचानक गाड़ी आनियंत्रण होकर नदी में जा गिरी. दरअसल कार चालक पुल को पार करने लगा और गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका. घटना के समय मौजूद एक शख्स ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्टिगा कार कॉर्बेट की ओर जा रही थी. उसने चिल्लाकर और इशारा करके गाड़ी को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन ड्राइवर नहीं माना और पानी के तेज बहाव में गाड़ी बह गई.

More From Author

खत्म हुई बार-बार Police Station के चक्कर लगाने की टेंशन ,जाने पूरी जानकारी

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके,जाने पूरी जानकारी