उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा,पहाड़ से बोल्डर गिरने पर महिला की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई है। महिला की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार धारचूला के रांथी गांव में रहने वाली 30 वर्षीय कमला धामी घास लेने जंगल गई थी इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। साथी महिलओं ने घटना की सूचना मृतिका के परिजनों व ग्रामीणों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।

मृतका का पति कमान सिंह भेड़ों के साथ दारमा घाटी के बुग्यालों में गया था। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। प्रधान माया दुग्ताल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है

More From Author

12 जुलाई को देहरादून में होगा रोजगार मेला ,ऑफलाइन के माध्यम से होगा पंजीकरण

उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना ग्राफ ,24 घंटे में 67 नए केस