उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, पुलिस का जवान अलकनंदा नदी में बहा, तलाश जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है अलकनंदा नदी के तेज बहाव में एक पुलिसकर्मी बह गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान अपने कुछ दोस्तो के साथ कोटेश्वर घूमने आया था। लेकिन पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया औऱ तेज बहाव में बह गया। युवक का अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि जवान की पहचान पुलिस की संचार शाखा रुद्रप्रयाग तैनात जगत बंधु जोशी ( 28 ) निवासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। युवक को ढू़ढ़ने की कोशिश की जा रही है।

More From Author

उत्तराखंड में फिर बढ़ रहा कोरोना ग्राफ ,24 घंटे में 67 नए केस

उत्तराखंड बना नई शिक्षा निति लागू करने वाला देश का पहला राज्य