देहरादून : भारी बारिश ने ली दो मासूम सगी बहनों की जान ,मचा कोहराम

उत्तराखंड के देहरादून से दर्दनाक खबर सामने आई है। सहस्रधारा क्षेत्र के आमवाला में मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर आए बरसाती नाले मे दो मासूम सगी बहनें बह गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जानकारी के अनुसार बारिश से अचनाक आए बरसाती नाले में 8 वर्षीय रचना और 7 वर्षीय खुशी बह गई। SDRF रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि एक मासूम बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि दूसरी की तलाश जारी है।

More From Author

दर्दनाक हादसा : स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर, 10 मासूम बच्चे घायल

Uttarakhand में कांवड़ यात्रा की शुरु, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ,जाने पूरी खबर