पहाड़ों में बढ़ा बाघ का हमला,चलती बाइक सवार को उठा ले गया ,तलाश जारी

उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। रामनगर में बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने हमला बोल दिया और पिछे बैठे युवक को बाघ जंगल में ले गया हादसे से वन विभाग में हड़कप मच हुआ है.

 

 

जानकारी के अनुसार युवको का नाम अनस और अफसारुल बताया जा रहा है.दो युवक यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले थे और अल्मोड़ घूमने आए थे. वहां से वापसी में शनिवार रात लगभग 8 बजे रामनगर मोहन चौकी क्षेत्र में इटर कॉलेज के पास अचानक बाघ ने हमला कर दिया मिली सूचना के अनुसार बाइक अनस चला रहा था और बाघ बाइक के पीछे बैठे युवक अफसारुल को उठाकर जंगल ले गया हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुच गई. देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी था। फिलहाल, युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More From Author

उत्तराखंड में सफर करना हुआ महंगा ,यात्री किराया व माल भाड़ा बढ़ा,जाने कितनी हुई बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा

LIVE देखने के लिए टैप करें