उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बंगापानी गिराली में घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।
गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी स्थित जंगल गई। इस दौरान एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार महिला के अलावा उसके परिवार में पति और 3 बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि कुमार व 8 वर्षीय मनीषा हैं। पति राम प्रसाद दिव्यांगता के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

