आगरा में बीजेपी नेता ने बेरहमी से की दोस्त की हत्या, कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था आरोपी

उत्तरप्रदेश के आगरा में बीजेपी के नेता ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने पहले तो अपने दोस्त को गोली मार दी और उसका सिर काटकर धङ से अलग कर दिया। जिसके बाद आरोपी धङ को फेंककर सिर को लेकर घूम रहा था। आरोपी हत्या के सुराग मिटाने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले कि वह सुराग मिटा पाता गश्ती पुलिस मौके पर पहुँच गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को आरोपी की कार से कटा हुआ सिर मिला। पुलिस द्वारा थोङी ही दूरी पर मृतक नवीन वर्मा का धङ भी मिल गया। पुलिस ने आरोपी टिंकू भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मृतक के भाई  की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जुर्म में शामिल आरोपी टिंकू के साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना यूपी के आगरा की है।मृतक के भाई प्रवीन वर्मा ने बताया कि नवीन 4 अगस्त को 3.30 बजे घर से टिंकू का काम आने पर निकला था। रात 8 बजे बाद उसका फोन बंद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घर आकर नवीन के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी दी।

More From Author

जाने क्यों मचा टविटर पर बवाल, आखिर क्यों हो रहा है आलिया भट्ट का विरोध

उत्तराखंड पीसीएस की मुख्य परीक्षा में हुआ बदलाव, अब अगस्त में ना होकर अक्टूबर में होगी परीक्षा