राजधानी दून में हुआ दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

देहरादून :  देहरादून से एक दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। दून में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के कालसी कोठी इच्छाड़ी में एक कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची। SDRF ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर शवों को बाहर निकाला। कार में सवार तीनों लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। तीनों शवों को बरामद कर SDRF ने जिला पुलिस के सौंप दिया है। तीन मृतकों में से दो की पहचान हो गई है जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

More From Author

उत्तराखंड से दिल दहला देने वाली घटना ,सनकी प्रेमी ने की मां-बेटी की हत्या !

यूपी के आगरा में ग्रामीणों को खतरा ,पहुंच रहे घर में मगरमच्छ