उत्तराखंड में यहां गिरफ्तार हुआ नशे का सौदागर, 4 किलो से ज्यादा चरस की कर रहा था तस्करी

चंपावत :  चंपावत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान शनिवार को एक नेपाली तस्कर को 4.30 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल चंपावत पुलिस ने नरियाल गांव के पास तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने अभियुक्त को 4 किलो 320 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्त का नाम जगदीश सामंत है और वह नेपाल के ब्रह्मदेव का रहने वाला है। जो कि 20 सालों से चम्पावत में ही रह रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद एनडीपीसीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

More From Author

पेंशन को लेकर पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

सोनाली फोगाट हत्या मामले में परिवार का आरोप, गोवा Police उचित जांच नही कर रही -विकास