मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 3 दिन होगी भारी से भारी बारिश

देहरादून :  प्रदेश में अब भी बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर से 17 सितंबर तक कुमाऊं मंडल और कुमांऊ से लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 15, 16 और 17 सितम्बर को राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। इन तीन दिनों में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

More From Author

टिहरी में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में पिता-पुत्र की मौत होने से परिवार में मचा कोहराम

UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई एक और गिरफ्तारी, फ्लैट पर पेपर सॉल्व कराने वाला हुआ गिरफ्तार