स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा धंधा ,5 गिरफ्तार

उत्तराखंड :  उधम सिंह नगर के किच्छा इलाके में पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक मॉल में चल रहे गोल्डन स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से बेंगलुरु की 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

मिली सूचना के अनुसार स्पा में मौजूद ग्राम रामेश्वरपुर लालपुर थाना किच्छा निवासी एक युवक संजू ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक कौई और है। हालांकि स्पा सेंटर में बने कमरों में चेक किया गया तो 2 कमरों 2 पुरुष और दो महिलाएं मिली । और रिसेप्शन काउंटर पर आगंतुक रजिस्टर चेक करने पर उनकी कोई एंट्री नही थी
इसी के साथ सेंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और छह मोबाइल भी बरामद हुए। हालांकि रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने बताया कि दोनों महिलाओं को स्पा सेंटर के संचालक ने रखा है और उनके कहने पर ही लड़कियों को भेजा जाता है ।

SHO राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़े गए संजू विजय बी और श्रीनिवासन निवासी बेंगलुरु सहित दोनो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

More From Author

 हिमाचल प्रदेश भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

प्रदेश में 10,000 से ज्यादा वाहनों की नई पार्किंग का रोडमैप तैयार