प्रदेश में आज से रामनगर में 3 दिवसीय G – 20 सम्मेलन शुरू होने जा रहा है ।जिसको लेकर पुलिस की चितांए बढी हुई है ।दरअसल G-20 सम्मेलन को लेकर खालिस्तानी आतंकियों का लगातार धमकी भरा फोन आ रहा है ।अभी हाल में ही सीएम धामी को आतंकियों का धमकी भरा फोन आया था । और अब एक और कैबनेट मंत्री को फोन पर धमकी मिली है । सीएम धामी के बाद कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है ।सूत्रों के मुताबिक चंदन राम दास को धमकी भरा फोन आया जिसमें उन्हे जान से मारने की धमकी दी गयी है ।साथ ही उन्हे G -20 सम्मेलन में ना जाने की सलाह दी गयी है ,ऐसा करने पर नुकसान पहुचाने की बात भी कही गई है । फोन करने वाले ने खुद को खालिस्तानी समर्थक बताया है । आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को पहले भी आतंकियों द्वारा G -20 सम्मेलन को लेकर धमकी भरा फोन आ चुका है । मंत्री चंदन रामदास ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है । शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
- Home
- Uncategorized
- G -20 सम्मेलन को लेकर एक और मंत्री को आया खालिस्तानी आतंकियों का धमकी भरा फोन ,देखिए।
G -20 सम्मेलन को लेकर एक और मंत्री को आया खालिस्तानी आतंकियों का धमकी भरा फोन ,देखिए।
सबसे ज़्यादा पढ़े गए
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
KHABAR UTTARAKHAND
Posted in
उत्तराखंड
khabar uttarakhand
Posted in
उत्तराखंड

