उत्तराखंड की उभरती यूययूबर लता अधिकारी ने की अपनी जीवनलीला समाप्त ,परिजनों का हुआ रो रो कर बुरा हाल ।

उत्तराखंड के देहरादून से एक बुरी खबर सामने आ रही है । जहां 22 वर्ष की लता अधिकारी नाम की उभरती यूटयूबर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया ।जिसके चलते पुरे क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है । वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है । मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर के चंद्रबनी इलाके में रहने वाली लता अधिकारी एक यूटयूबर थी । उसने बीकॉम से ग्रेजुएशन कर रखा था । शानिवार को सुबह जब लता कमरे से बाहर नही आयी तो घरवालों ने उसे आवाज लगायी तो भीतर से कोई आवाज नही आयी ।परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गये ।दरअसल भीतर लता फांसी के फंदे पर झूल रही थी ।जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है । सूत्रों के अनुसार लता नें यह कदम अपने यूटयूब चैनल के नहीं चलने और लगातार घटते फोलोवर्स के कारण उठाया था । हालांकी पुलिस को अभी तक मौके से सुसाइट नोट बरामद नही हुआ है । शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

More From Author

मसूरी: आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का सम्मेलन, प्रदेश सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन

मसूरी देहरादून मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा ,खाई में गिरी रोड़वेज बस ,रेसक्यू जारी ।